बांग्लादेश का सबसे आकर्षक शहर है ढाका : सर्वे

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से बांग्लादेश के सेंटर फॉर अरबन स्टडीज ने यह सर्वेक्षण किया है। पिछले वर्ष ढाका की चौथी शताब्दी मनाई गई थी। अंग्रेजों के आगमन से पहले तक यहां नवाबों का शासन था।

किसी शहर में होने वाले व्यापार, स्थानीय आर्थिक गतिविधियों, मानव संसाधन व प्रशिक्षण, बुनियादी संसाधनों और जीवन की गुणवत्ता के संदर्भ में तय अंतर्राष्ट्रीय मानकों के लिहाज से ढाका शहर को इस सर्वे में 10 में से 7.3 अंक मिले।

समाचार पत्र 'न्यू एज' ने मंगलवार को इस सर्वे का उल्लेख करते हुए कहा कि ढाका अपने और अपने आसपास के शहरों के कुल औद्योगिक कामगारों में से 34 फीसदी को रोजगार देता है।

सिटी क्लस्टर इकोनॉमिक डेवलपमेंट पर किए गए एक अध्ययन के मुताबिक वृहद ढाका क्षेत्र बांग्लादेश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 24 फीसदी का योगदान देता है।

इस सर्वे के मुताबिक , चटगांव, सिलहट और कोमिला को क्रमश: 6.32, 5.78 और 5.11 अंक मिले जबकि राजशाही और रंगपुर को क्रमश: 3.7 व 3.43 अंक मिले।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+