रोसा परियोजना के लिए अनिल अंबानी का आईडीबीआई बैंक से समझौता
आईडीबीआई बैंक के साथ वित्तीय समझौते की घोषण करते हुए समूह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 180 किलोमीटर दूर शाहजहांपुर में बनने वाली इस परियोजना से 900 मेगावाट बिजली उत्तर प्रदेश बिजली निगम को दी जाएगी। बाकी बिजली ग्रिड को बेची जाएगी।
अंबानी समूह की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "इस परियोजना की उत्तर प्रदेश को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।"
इस परियोजना के साथ ही रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह उत्तर प्रदेश में निवेश करने वाली निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications