प्रदीप कुमार होंगे नए रक्षा सचिव
रक्षा मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक कुमार का कार्यकाल उनके प्रभार संभालने वाले दिन से लेकर अगले दो वर्ष का होगा। विजय सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1972 बैच के हरियाणा कैडर के अधिकारी कुमार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग की शिक्षा अर्जित की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स से अर्थशास्त्र और सामाजिक विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री भी हासिल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications