बंद से छत्तीसगढ़ में जनजीवन अस्तव्यस्त

रायपुर, 14 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में तीन अलग-अलग नक्सली हमलों में विगत रविवार को हुई 29 पुलिसकर्मियों की मौत के खिलाफ कांग्रेस द्वारा मंगलवार को आहूत राज्यव्यापी बंद के आह्वान से सभी 18 जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।

प्रारंभिक जानकारियों के मुताबिक रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और जगदलपुर सहित राज्य के अधिकांश शहरी इलाकों में बंद से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। इन क्षेत्रों में अधिकांश दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कें सूनी रही।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी कर्फ्यू जैसे हालात देखे गए। दंतेवाड़ा, बीजापुर और कांकेर सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में स्कूल व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। यहां की सड़कों पर से बसें व अन्य वाहन नदारद रहे।

गौरतलब है कि रविवार को नक्सलियों ने राजनांदगांव जिले में तीन अलग-अलग हमलों में 29 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इन हमलों में जिले के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे भी मारे गए थे।

कांग्रेस द्वारा किए गए बंद के इस आह्वान का कई सामाजिक व औद्योगिक संगठनों ने समर्थन किया है। वाणिज्य व उद्योग परिसंघ की छत्तीसगढ़ इकाई ने भी बंद का समर्थन किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+