भारत में कंप्यूटरों की बिक्री में 7 प्रतिशत गिरावट
नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। हार्डवेयर उद्योग की एक प्रतिनिधि संस्था के अनुसार मंदी के कारण पिछले वित्तीय वर्ष में भारत में कंप्यूटरों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई।
मैन्युफ्रैक्च र्स एसोसिएशन फॉर इंफारमेशन टेक्न ोलॉजी (एमएआईटी) ने मंगलवार को बताया कि वर्ष 2007-08 में 73.4 लाख कंप्यूटरों की बिक्री हुई थी जबकि वर्ष 2008-09 में उनकी बिक्री सात प्रतिशत गिरकर 67.9 लाख रह गई।
एमएआईटी के अनुसार मंदी से नेटबुक की बिक्री सबसे अधिक प्रभावित हुई और 2008-09 में उनकी बिक्री में 17 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में उनकी बिक्री में 114 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
डेस्कटाप कंप्यूटरों की बिक्री में चार प्रतिशत की गिरावट आई।
एमएआईटी के कार्यकारी निदेशक विन्नी मेहता ने कहा कि कंप्यूटर उद्योग को इस वर्ष 7-8 प्रतिशत विकास की आशा थी। अर्थव्यवस्था में अस्थिरता के कारण उपभोक्ताओं की संख्या में यह गिरावट आई है।
हार्डवेयर उद्योग के पिछले वित्त वर्ष की प्रदर्शन रिपोर्ट जारी करते हुए मेहता ने इस वर्ष कंप्यूटरों की बिक्री में वृद्धि होने की आशा जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications