भारतीय मूल का अमेरिकी विधायक कांग्रेस का उम्मीदवार बनेगा
गोयल यदि हाउस के लिए निर्वाचित हुए तो वह दिलीप सिंह सैंड और बाबी जिंदल के बाद हाउस के सदस्य बनने वाले भारतीय मूल के तीसरे अमेरिकी होंगे।
गोयल ने कहा कि वह हाउस सदस्य के लिए उम्मीदवार बनेंगे क्योंकि इस समय कंसास के कई परिवार और व्यापारी संघर्ष कर रहे हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत और स्वतंत्र नेतृत्व की आवश्यकता है।
युवा डेमोक्रेट गोयल ने तीन बार से निर्वाचित हो रहे रिपब्लिकन विधायक बोन्नी हुयी को वर्ष 2006 के चुनाव में पराजित करके कंसास राज्य के राजनीतिक हलकों में आश्चर्य पैदा कर दिया था। गोयल ने वर्ष 2008 में 67 प्रतिशत वोट हासिल करके सीट बरकरार रखने में सफलता हासिल की।
गोयल कंसास के विचिटा में पले-बढ़े। उन्होंने विचिटा राज्य विश्वविद्यालय में अध्यापन भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications