इंद्रा नूयी 'सीईओ ऑफ द ईयर'

जीएससीएलजी ने सोमवार को इस संबंध में घोषणा की। ग्रुप ने कहा कि नूयी ने जलवायु परिवर्तन से निपटने और व्यापार जगत में सामाजिक जिम्मेदारियों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण काम किया है। वर्ष की सीईओ नामित किए जाने पर नूयी ने खुशी जाहिर की। नूयी ने कहा, "मुझे गर्व है कि पेप्सिको को जीएससीएलजी ने सम्मानित किया है। "
सामाजिक उद्देश्य के साथ बढ़ाया व्यापार
नूयी ने पेप्सिको की सीईओ का पद संभालने के बाद से कई ऐसे उत्पादों को बाजार में लाया जो स्वस्थ्य के लिहाज से अहम है। उन्होंने 'सामाजिक उद्देश्य के साथ व्यापार को बढ़ाने' की नीति पर काम किया और वैश्विक मंदी के दौर में भी पेप्सिको को अग्रणी कंपनी बनाया रखा।
'सीईओ ऑफ ईयर' का खिताब उद्योग जगत के उन हस्तियों को दिया जाता है जो जिम्मेदार कारपोरेट नागरिक के रूप में काम करते हुए जलवायु परिवर्तन और अन्य सामाजिक समस्याओं से निपटने में अपना अहम योगदान देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications