'टाइम' ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

पत्रिका ने लिखा है कि "पहले वित्तमंत्री, फिर प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा लाए गए आर्थिक सुधारों ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को सबसे तेज उभरती अर्थव्यवस्थाओं में लाकर खड़ा कर दिया है।"
पत्रिका में लेखक माइकल इलियट ने अपने लेख 'नो करिज्मा? डोन्ट वरी, यू कैन स्टिल बी ए लीडर' में कहा है कि मनमोहन सिंह ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह वर्ष 2004 से ही देश की अर्थव्यवस्था में सुधार ला रहे हैं। इलियट ने अपने लेख में कहा है कि मनमोहन सिंह ने भारत की करोड़ों जनता की जिंदगी बदल दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications