ईवीएम के खिलाफ लालू का आंदोलन

Lalu Prasad Yadav
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी के बाद इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के खिलाफ लोगों की संख्‍या बढ़ने लगी है। अब राष्‍ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ईवीएम में गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। यही नहीं लालू ने तो ईवीएम के खिलाफ आंदोलन करने तक का ऐलान कर दिया है।

ईवीएम हटाओ, मुहर लगाओ

भागलपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू यादव ने 'ईवीएम मशीन हटाओ, मुहर लगाओ' की मांग को लेकर भी जेल भरो आंदोलन चलाने की घोषणा की।

लालू यादव ने हाल में हुए लोकसभा चुनाव में हार के लिए अपनी पार्टी के नेताओं को जिम्‍मेदार ठहराया है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ियां भी उनकी हार का प्रमुख कारण है। ईवीएम को भी हार के लिए जिम्मेदार मानते हुए उन्होंने जेल भरो आंदोलन शुरू करने की घोषणा की।

राजनाथ भी ईवीएम के खिलाफ बोले

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी चुनाव आयोग से ईवीएम में गड़बड़ियों के मामले को संज्ञान में लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर लोगों के मन में बहुत सी शंकाए हैं, जिन्हें दूर किया जाना चाहिए। राजनाथ ने कहा कि यदि चुनाव आयोग ईवीएम की खामियों को दूर नहीं कर सकता है, तो मतपत्र के माध्‍यम से मतदान कराया जाना चाहिए।

इसके अलावा राजनाथ ने बताया कि उन्‍होंने पार्टी स्‍तर पर ईवीएम की कमियों की फेहरिस्‍त तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति ईवीएम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल करेगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही पार्टी चुनाव आयोग से आगे की सिफारिश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+