दिल्ली मेट्रोः गैमन ने पल्ला झाड़ा

गैमन के उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा, "हमने उच्च सुरक्षा मानकों का खयाल रखा है। हम आईएसओ से प्रमाणित कंपनी हैं और प्रथम दृष्टया में मुझे हमारी ओर से कोई गलती नहीं मिली है।" उन्होंने कहा, "हमेशा ठेकेदार ही आसानी से निशाना बनाए जाते हैं। इससे ज्यादा अभी कुछ नहीं कहूंगा। हमें जांच समिति की रिपोर्ट की प्रतीक्षा करनी होगी।"
उधर, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एस. जयपाल रेड्डी ने कहा, "अगर गैमन इंडिया या कोई और दोषी पाया जाता है तो उसे हम नहीं छोड़ेंगे। हम अभी जांच समिति की रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"
गौरतलब है कि रविवार को दक्षिणी दिल्ली के जमरूदपुर में हुए हादसे में छह लोग मारे गए थे और 15 घायल हो गए थे। सोमवार को फिर इसी जगह पर एक और हादसा हुआ जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications