चेन्नई में आतंकी हमले की धमकी

ईमेल मिलते ही सचिवालय प्रशासन ने इसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि आखिर यह ईमेल कहां से आया और किसने भेजा है। ईमेल में किस आतंकी संगठन का नाम है, इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।
एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ी
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद तमिलनाडु सरकार ने खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यही नहीं प्रमुख स्थानों पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है।
गौरतलब है कि खुफिया एजेंसियां लगातार आगाह कर रही हैं कि भारत में समुद्री रास्ते से आतंकवादी हमला हो सकता है। यही नहीं पिछले सप्ताह ही आईबी की रिपोर्ट में मुंबई, बेंगलुरू और चेन्नई समेत बड़े शहरों को निशाना बनाये जाने की सूचना मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications