दिल्‍ली में सरे आम व्‍यापारी की हत्‍या

Delhi murder
नई दिल्ली। राजधानी दिल्‍ली में अपराधी लगातार बेलगाम होते जा रहे हैं, या फिर यूं कहिए कि यहां की पुलिस ही अपराध को रोकने में नाकाम हो रही है। जरा सोचिए रविवार की रात एक व्‍यापारी की कुछ बदमाशों ने सरेआम तलवार घोंपकर और लोहे की छड़ से पीट-पीट कर हत्‍या कर दी। ये वो सख्‍श था, जिसने बदमाशों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कराने की हिम्‍मत दिखाई थी।

बदमाशों ने इस वारदात को अशोक विहार इलाके में अंजाम दिया। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक स्‍थानीय स्‍क्रैप व्‍यापारी 25 वर्षीय जग्‍गी को कुछ लोगों ने सरे आम पीट-पीट कर मार डाला। बताया जा रहा है कि जग्‍गी ने इलाके के बदमाश पप्‍पू के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।

सबके सामने दौड़ा-दौड़ा कर मारा

जग्‍गी के भाई के मुताबिक पप्पू मुहल्ले में जूआ और सट्टा चलाता था। जग्‍गी ने अपनी पहचान छिपाकर पुलिस से पप्‍पू की शिकायत की थी। रात्रि करीब साढ़े नौ बजे शिकायत लिखाने के कुछ ही देर बाद जब जग्‍गी अपने घर लौट रहा था, कि पप्पू व उसके दस-पंद्रह साथी जग्‍गी की दुकान के पास पहुंच गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक जग्गी जान बचाकर भागा तो उस पर तलवार और लोहे की रॉड से तब तक वार करते रहे जब तक कि जग्गी ने दम नहीं तोड़ दिया। बदमाशों ने जग्गी को सबके सामने दौड़ा-दौड़ाकर मारा। सभी बदमाश फरार हैं। मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस संदिग्‍ध इलाकों में दबिश डाल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+