पाक में विस्फोटः 9 मरे, 50 घायल

पंजाब सूबे के मियां चन्नू शहर के एक घर में उस वक्त धमाका हुआ जब मकान में कई बच्चे धार्मिक शिक्षा के लिए एकत्र थे। विस्फोट की वजह से वहां गहरा गढ्डा हो गया और आस-पास के कई मकान ढह गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार "50 से ज्यादा लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है जिनमें से 12 की हालत नाजुक बताई गई है।" घटनास्थल पर अभी भी लगभग 50 लोग मलबे में दबे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications