आपात स्थिति में उतरा वायु सेना का विमान
पुलिस के मुताबिक विमान ने भटिंडा स्थित वायु सेना स्टेशन से उड़ान भरी थी। वह प्रशिक्षण उड़ान पर था। विमान को मुक्तसर कस्बे के निकट डोडा गांव के एक मैदान में उतार गया।
पुलिस उपाधीक्षक जगजीत सिंह ने आईएएनएस को बताया, "इंजन में खराबी की वजह से वायु सेना का एक विमान आपात स्थिति में उतरा।"
उन्होंने कहा, "पायलट वाई. एस. बरार अकेले थे और वह विमान को भीड़भाड़ वाली जगहों से बचाते हुए एक सुरक्षित स्थान पर उतारने में कामयाब रहे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications