मथुरा में 7 और 8 साल के बच्चों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक शहर के हाइवे थाना-क्षेत्र के गोविंदपुर में रहने वाले दिनेश पंकज ने शिकायत की कि मुहल्ले के ही पवन (8) और रवींद्र (7) ने उन्हें फोन करके धन की मांग की। रकम न देने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
दिनेश पंकज की लिखित शिकायत के बाद रविवार को पुलिस बिना किसी ठोस जांच के दोनों बच्चों को पकड़कर थाने ले आई। इस दौरान थाने में उन्हें प्रताड़ित भी किया और बाद में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।
मीडिया के दखल के बाद आला पुलिस अधिकारियों ने पूरे घटना की जांच के आदेश दिए।
जिले के पुलिस प्रमुख बी. डी. पॉल्सन ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शिकायतकर्ता दिनेश पंकज ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद शिकायतकर्ता और थाना-प्रभारी यदि दोषी पाए गाए तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications