उड़ीसा अभयारण्य में नक्सलियों का हमला
जिला पुलिस अधीक्षक बिबेक रथ ने आईएएनएस को बताया, "लगभग 10 विद्रोहियों ने सोसेंगा राजस्व गांव में स्थित वन विभाग के कार्यालय पर शनिवार की रात हमला बोल दिया और उन्होंने सभी सरकारी रिकॉर्ड नष्ट कर दिए।"
रथ ने कहा कि नक्सलियों ने कार्यालय का दरवाजा तोड़ दिया और वे उसमें घुस गए। उस दौरान उस इमारत में कोई अधिकारी मौजूद नहीं था।
ज्ञात हो कि नक्सलियों ने पिछले महीने इसी अभयारण्य में वन विभाग के एक अन्य कार्यालय पर हमला बोल कर सरकारी दस्तावेजों को जला दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications