करोड़ों की हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

जिले के कोतवाल डीपी सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनमें से एक बिहार का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे नेपाल से मादक पदार्थ लाकर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में उनकी तस्करी करते थे। सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ में पूर्वाचल में फैले उनके गिरोह के संबंध में काफी जानकारी मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications