मुख्यमंत्री ने श्रीधरन का इस्तीफा नामंजूर किया (लीड-1)

दीक्षित ने जी न्यूज को बताया, "श्रीधरन पूरी तरह सज्जन व जिम्मेदार व्यक्ति हैं। हम महसूस करते हैं कि जांच समिति नियुक्त कर दी गई है और 10 दिनों के भीतर उसकी रिपोर्ट आने वाली है। इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के कारणों का उसके बाद पता चल जाएगा। ऐसे समय में मैं श्रीधरन का इस्तीफा स्वीकार नहीं करूंगी।"

दीक्षित ने कहा कि श्रीधरन के इस्तीफे से दिल्ली मेट्रो का काम रुक जाएगा, जो कि अति महत्वपूर्ण है।

दीक्षित, रविवार तड़के दक्षिणी दिल्ली में हुई इस दुर्घटना पर आयोजित एक बैठक के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही थीं।

इसके पहले केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एस.जयपाल रेड्डी ने रविवार को कहा था कि श्रीधरन के इस्तीफे पर सोमवार को कोई फैसला लिया जा सकता है।

रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया था, "दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक की नियुक्ति की है। मैं इस मसले पर मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगा और सोमवार को कोई निर्णय लूंगा।"

ज्ञात हो कि दिल्ली मेट्रो केंद्र व राज्य सरकार का एक संयुक्त उपक्रम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+