श्रीधरन ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया
श्रीधरन का डीएमआरसी के प्रमुख के पद से इस्तीफा देने पर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। श्रीधरन ने पहले हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रविवार को इस्तीफा दे दिया था लेकिन दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया था वहीं केंद्रीय शहरी विकास मामलों के मंत्री एस.जयपाल रेड्डी ने भी उनसे पद पर बने रहने के लिए कहा था।
श्रीधरन ने सोमवार को डीएमआरसी के साप्ताहिक बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "श्रीधरन ने सोमवार को दुर्घटनास्थल पर हो रहे राहत कार्यो का जायजा लिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications