पानी के अधिक दोहन को रोकें : शेखावत
वे शनिवार को सीकर जिले की श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के हांसपुर गांव में देर शाम 33 के.वी. के विद्युत सब स्टेशन को उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में बिजली और पानी की समस्या है और जब तक हम बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाएंगे, तब तक दोनों ही समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं निकाला जा सकता सरकार मंहगी बिजली खरीदकर किसानों को उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। परन्तु हमें बिजली और पानी की खपत पर नियंत्रण करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications