पाकिस्तान में विस्फोट, 9 मरे, 50 से ज्यादा घायल (लीड-1)
इस्लामाबाद, 13 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब सूबे के मियां चन्नू शहर में सोमवार को हुए विस्फोट में नौ व्यक्ति मारे गए और 50 से ज्यादा घायल हो गए।
'जियो टीवी' ने तहसील जिला अस्पताल के नईम नाम के एक चिकित्सक के हवाले से नौ लोगों के मारे जाने की खबर दी है।
खबरों के अनुसार यह विस्फोट ऐसे मकान में हुआ जहां बच्चे धार्मिक शिक्षा के लिए एकत्र थे। विस्फोट की वजह से गहरा गढ्डा हो गया और कई मकान ढह गए।
रपट में पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर दी गई है, "50 से ज्यादा लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है जिनमें से 12 की हालत नाजुक बताई गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications