चीन में भूकंप के ताजा झटके
कुनमिंग(चीन), 13 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के युनान सूबे में सोमवार तड़के भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए।
इससे पहले गुरुवार को यहां आए भूकंप में 30,832 मकान ढह गए थे और 625,000 को नुकसान पहुंचा था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 4.7 की तीव्रता वाला भूकंप याओयान काउंटी में आधी रात के बाद करीब 10 सेकेंड तक महसूस किया गया।
गुरुवार के भूकंप की रिक्टर पैमाने पर छह मापी गई थी। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी और 367 लोग घायल हो गए थे।
स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि बचावकर्मियों ने 255,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। लोग तंबूओं और अस्थायी आवासों में शरण लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications