प्रेम प्रसंग में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
पुलिस के अनुसार जिले के शहलादपुर गांव निवासी शिवनारायण यादव के शाहपुर गांव की एक महिला के साथ कथित रूप से संबंध थे जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे थे। रविवार रात यादव अपनी कथित प्रेमिका से मिलने गया था जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटायी कर दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
गोपालगंज (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में शाहपुर गांव के भीखम राम और उसके पुत्र जितेन्द्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी मांझागढ़ थाने में दर्ज करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications