नक्सलवाद: छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट

गश्त के दौरान विशेष सतर्कता
पुलिस कर्मियों से वन क्षेत्र में गश्त के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। पुलिस को सूचना मिली है कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की इकाई पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) राज्य में और हमले कर सकती है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों से मिली खुफिया रपटों के अनुसार नक्सली पुलिस पर और हमले कर सकते हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार के हमले के बाद अभी भी लगभग 13 पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications