धूमल ने फिल्म संगीत के क्षेत्र में क़े एल़ सहगल के योगदान को याद किया
मुख्यमंत्री गत सायं कालीबाड़ी शिमला में शिमला बंगिया सम्मेलन तथा भारतीय पर्यावरण सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में स्व़. क़े एल़ सहगल की स्मृति में आयोजित 'एक शाम क़े एल़ सहगल के नाम' सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर बोल रहे थे।
प्रो़ धूमल ने कहा कि भारतवर्ष को दुनिया भर में समृद्घ संस्कृति एवं परम्पराओं के लिए जाना जाता है तथा अनेकता में एकता ही हमारे इस देश की ताकत है। उन्होंने कहा कि देश के समृद्घ साहित्य, संस्कृति तथा परम्पराओं के परिणामस्वरूप ही दुनिया भर में भारतवर्ष का नाम आदर से लिया जाता है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भक्ति संगीत पर आधारित एक कैसेट का विमोचन भी किया। प्रो़ धूमल ने भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं को जीवित रखने के लिए बंगाली सोसायटी के योगदान की सराहना की। बंगला सोसायटी के अध्यक्ष एम़ क़े चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए सोसायटी की गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications