तारो आसो जापान में जल्द चुनाव कराने को राजी

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह फैसला एलडीपी और न्यू कमोतो पार्टी के गठबंधन द्वारा रविवार को टोक्यो के स्थानीय निकाय चुनावों में बहुमत हासिल नहीं करने के बाद किया गया। इन चुनावों में मुख्य विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान सबसे सशक्त होकर उभरी है।

सरकार के प्रवक्ता ताकेओ क्वोमुरा ने बताया कि चुनाव नतीजे सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए घातक सिद्ध हुए। 127 सदस्यीय सदन में विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान ने 54 सीटें जीती। जबकि एलडीपी को 38 और कोमातो को महज 23 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

इन नतीजों से एलडीपी-कमोतो सरकार पर तो कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन इससे आगामी राष्ट्रीय चुनावों के नतीजों का अनुमान जरूर लगाया जा सकता है।

हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स की अवधि 10 सितंबर को समाप्त होने जा रही है और इसे 21 जुलाई तक भंग किया जा सकता है। एलडीपी ने करीब 50 साल तक देश का नेतृत्व संभाला है लेकिन हाल में उनकी लोकप्रियता तेजी से घटी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+