स्पेन में सांडों की दौड़ में 11 घायल
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक दो व्यक्ति सींग लगने से बुरी तरह जख्मी हो गए और उनका ऑपरेशन किया गया। दो लोगों को सीने में चोट आई जबकि शेष लोगों के गर्दन में चोट लगी है।
घायलों को नवारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्जेन डेल कैमिनो अस्पताल में भी पांच घायलों का उपचार किया जा रहा है। शुक्रवार को सांडों की दौड़ में डेनियल जिमेनो रोमेरो नाम के एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी।
गौरतलब है कि सान फर्मिन उत्सव दुनिया भर में मशहूर है। इसमें लोग सांडों के साथ दौड़ते हैं। इस उत्सव की शुरुआत 400 वर्ष पहले हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications