असम में विस्फोट, कर्नल समेत दो शहीद

रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने फोन पर बताया कि सोनितपुर जिले के बालीपुरा के वन क्षेत्र के समीप सेना के वाहन को निशाना बनाकर बारुदी सुरंग विस्फोट किया गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि वाहन की परखचे उड़ गए तथा कर्नल और वाहन चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इलाके की घेराबंदी
सेना के एक अधिकारी ने कहा कि विस्फोट में शहीद हुए कर्नल अरुणाचल प्रदेश के तेंगा जा रहे थे। घटना के तुरंत बाद ही सेना और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली।
इस विस्फोट के लिए पुलिस प्रतिबंधित संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) को दोषी ठहरा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस बारुदी सुरंग विस्फोट में एनडीएफबी का हाथ हो सकता है। खुफिया विभाग को पहले भी सूचना मिली थी कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य में आतंकवादी हिंसक हमले कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications