रेलवे द्वारा माल ढुलाई में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी
रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान रेलवे ने 20.30 करोड़ टन माल की ढुलाई की थी।
मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जून महीने के दौरान लगभग 7.20 करोड़ टन माल की ढुलाई की गई। जबकि पिछले वर्ष जून महीने में रेलवे ने 6.50 करोड़ टन माल की ढुलाई की थी। इस तरह पिछले वर्ष के जून महीने से इस वर्ष के जून महीने में हुई माल ढुलाई में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications