राजस्थान के वंचित गांवों में पशु चिकित्सालय खोले जाएंगे
बुरडक प्रश्नकाल में विधायकों की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि डूंगरगढ़ विधानसभा क्ष़ेत्र में नवीन पशु चिकित्सालय खोलने का फिलहाल कोई विचार नहीं है।
इससे पहले विधायक मंगलाराम गोदारा के मूल प्रश्न के जवाब में पशुपालन मंत्री ने बताया कि डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत श्री डूंगरगढ़, मोमासर कल्याणसर, रिडी, डेलवा, सांवतसर, बिग्गा, दुलचासर और लिखमादेसर में पशु चिकित्सा केंद्र स्थापित हैं और सहुबडी, उदरासर और बेनीसर में उप पशु चिकित्सा केंद्र स्थापित हैं।
उन्होंने डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पशु चिकित्सालयों और उप पशु चिकित्सा केंद्रों में पशु चिकित्सा अधिकारियों, पशुधन सहायकों और कम्पाउण्डरों के स्वीकृत और रिक्त पदों का विवरण सदन की मेज पर रखा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications