उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग कैंसर से पीड़ित: रिपोर्ट
सियोल, 13 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग द्वितीय के अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित होने की खबर है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी 'वाईटीएन' के हवाले से खबर दी है कि पिछली गर्मियों में 67 वर्षीय किम के कैंसर से पीड़ित होने का पुष्टि हुई थी। चीन और दक्षिण कोरिया के खुफिया अधिकारियों के हवाले से यह खबर सामने आई है।
गौरतलब है कि किम लंबे समय से देश की सत्ता अपने सबसे छोटे पुत्र जोंग ऊन को सौंपने की तैयारी कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications