मुंबई का पेशेवर शूटर गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने सोमवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि साजिद को आज सुल्तानपुर के बाजारशुक्ल इलाके में एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। वह प्रदेश के फैजाबाद जिले का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक साजिद ने पूछताछ में बताया कि इसी साल 16 मार्च को उसने मुंबई हवाई अड्डे पर व्यवसायी अब्दुल लतीफ की गोली मारकर हत्या की थी।
बृजलाल ने बताया कि अपराधी साजिद के खिलाफ मुंबई के जोगेश्वरी और कलवा थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और अपहरण मामले दर्ज हैं, जिनमें वह वांछित है। अपराधी को मुंबई पुलिस ने फरार घोषित किया हुआ था।
उन्होंने बताया कि इस बात की पूछताछ की जा रही है कि साजिद किसके इशारे पर हत्या की सुपारी लेता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications