पाकिस्तान में 11 आतंकवादी ढेर
पेशावर, 13 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने कम से कम 11 आतंकवादियों को मार गिराया है।
समाचार चैनल जियो टीवी ने सोमवार को खबर दी कि दक्षिणी वजीरिस्तान के सरोकई इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकानों पर बमबारी की। इसमें 11 आतंकवादी ढेर हो गए।
खबर में कहा गया है कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई की वजह से आसपास के इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications