राजधानी में आने वाले दिनों में और वर्षा के आसार (लीड-1)
मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक मंगलवार को भी राजधानी में बारिश हो सकती है। अगले तीन दिन के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
बीती रात दिल्ली में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से आद्र्रता का स्तर 85 प्रतिशत तक पहुंच गया। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट आई है, लेकिन आद्र्रता में वृद्वि हुई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी प्रकार रहने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications