भविष्य निधि का 3,837 करोड़ रुपया बिना दावे का
केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को संसद में बताया कि दावे प्राप्त होने के बाद इस राशि का भुगतान किसी भी समय किया जा सकता है और इस राशि का किसी अन्य मद में उपयोग नहीं किया जा सकता। इस धन का कहीं अन्य उपयोग करने की कोई योजना नहीं है। यह रकम 31 मार्च तक की अवधि की है।
रावत ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अधिकारियों को निष्क्रिय खातों के दावों की छानबीन करने और उचित दावेदारों को राशि जारी करने को कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications