नासा ने एंडेवर का प्रक्षेपण फिर टाला
वाशिंगटन, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने केनेडी अंतरिक्ष केंद्र के निकट हुई हल्की बारिश की वजह से एंडेवर का प्रक्षेपण सोमवार तक के लिए टाल दिया है। पहले इस अंतरिक्ष शटल का प्रक्षेपण रविवार को होना था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नासा के एक अधिकारी ने रविवार को बताया, "हमारा दल प्रक्षेपण के लिए तैयार है लेकिन मौसम खराब है। इस समय हम प्रक्षेपण नहीं कर सकते।"
गौरतलब है कि अब एंडेवर का प्रक्षेपण सोमवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6.51 बजे किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications