राष्ट्रमंडल खेलों तक दिल्ली में बिजली की मांग 28 प्रतिशत बढ़ जाएगी
अल्पकालिक राहत यह है कि पीक ऑवर के दौरान किसी तरह 4,430 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराई जाती है। फिर भी विद्युत मंत्रालय को उम्मीद है कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पांच नई परियोजनाओं के जरिए अतिरिक्त मांग पूरी कर ली जाएगी।
ऊर्जा राज्यमंत्री भरत सिंह सोलंकी ने राज्यसभा को बताया, "इन पांचों परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने के लिए सरकार ने विद्युत सचिव के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय निगरानी समिति का गठन किया है, ताकि इन परियोजनाओं को अमली जामा पहनाए जाने के विभिन्न पहलुओं की निगरानी की जा सके।"
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के आंकड़ों पर आधारित दिल्ली में बिजली की मांग का आंकलन करते हुए सोलंकी ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा, "समिति इन परियोजनाओं की प्रगति और स्तर की समीक्षा के लिए नियमित रूप से बैठक कर रही है।"
दिल्ली में वितरक कंपनियों को बिजली की आपूर्ति करने वाली राज्य सरकार द्वारा संचालित कंपनी दिल्ली ट्रांस्को के आंकड़े के अनुसार इस वर्ष गर्मी के मौसम में, खासतौर से पिछले 15 दिनों के दौरान मांग में तेजी के साथ बढ़ोतरी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications