गैमन इंडिया के शेयर गिरने के फिर संभले (लीड-1)
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के लिए गैमन इंडिया द्वारा बनाए जा रहे पुल के एक हिस्से के गिरने के बाद कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के प्रस्ताव से निर्माण कंपनी के शेयरों के दाम 17.49 प्रतिशत गिरकर 133 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे। गैमन के शेयर शुक्रवार को 161.20 रुपये पर बंद हुए थे और सोमवार सुबह 136.50 रुपये के स्तर पर खुले।
बहरहाल कारोबार के अंत में गैमन के शेयरों में जोरदार वापसी दर्ज की गई और वे 2.73 प्रतिशत की गिरावट के बाद 165.60 पर बंद हुए।
समूह की एक अन्य कंपनी गैमन इंफ्रास्ट्रक्च र के शेयर भी कारोबार के आरंभ में 118.45 रुपये के स्तर तक गिरने के बाद 120.50 रुपये पर बंद हुए। शुक्रवार को गैमन इंफ्रास्ट्रक्च र के शेयर 124.65 रुपये पर बंद हुए थे।
उल्लेखनीय है कि रविवार को दिल्ली में मेट्रो का निर्माणाधीन पुल गिर गया था। गैमन को वर्ष 2007 में इसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ा था जब हैदराबाद में उसके द्वारा बनाया गया एक फ्लाईओवर ढह गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications