उड़ीसा में भारी बारिश के आसार
भुवनेश्वर मौसम विभाग के निदेशक अशोक चंद्र साहू ने आईएएनएस को बताया कि उड़ीसा में वर्षा की कोई समस्या नहीं है। इस साल भी औसत वर्षा होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि 354.7 मिमी वर्षा होने का अनुमान लगाया गया था, जबकि अभी तक 325.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। साहू ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में और भी वर्षा होने की उम्मीद है।
बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम में बने हवा के कम दबाव के कारण अगले कुछ दिनों में राज्य के अधिकांश स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications