अंबिका सोनी ने नीलू फुले के निधन पर शोक जताया (लीड-1)

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। सूचना व प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने मराठी फिल्मों व थियेटर के मशहूर कलाकार नीलू फुले के निधन पर गहरा शोक जताया है। फुले का सोमवार सुबह पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। गत पांच जुलाई को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोनी ने एक बयान जारी कर सोमवार को कहा, "मराठी फिल्मों व थियेटर में अपने योगदान के अतिरिक्त इस बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता को सामाजिक वचनबद्धता के प्रति उनके दृढ़ संकल्प के लिए भी याद किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "अपने अभिनय से अनेकों दिलों पर राज करने वाले फुले की मृत्यु से जो स्थान रिक्त हुआ है उसे भरना कठिन है। प्रख्यात नाटककार विजय तेंदुलकर द्वारा लिखित प्रसिद्ध नाटक 'सखाराम वाइंडर' में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें सदा याद किया जाएगा।"

वर्ष 1931 में पुणे में जन्में नीलू फुले ने अनंत माणे द्वारा निर्देशित फिल्म एक गांव बरा भानांगड़ादग से अपने अभिनय के करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने मराठी और हिन्दी की लगभग 250 फिल्मों में अभिनय किया।

फूले ने जिन फिल्मों में यादगार अभिनय किया उनमें पिंजरा, सामना, सिंहासन प्रमुख है। वह पहले ऐसे अभिनेता थे जिन्हें महाराष्ट्र सरकार ने लगातार तीन वर्षो तक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया। संगीत नाटक अकादमी द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+