वर्ष 2009 में 48 सैन्य कर्मियों ने की आत्महत्या : एंटनी
रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने लोकसभा में सोमवार को एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं में हुई 49 में 48 घटनाएं आत्महत्या की है जबकि एक घटना साथी को मारने की है।
एंटनी के मुताबिक आत्महत्या की 41 घटनाएं थल सेना में हुई है जबकि छह घटनाएं वायु सेना में और एक घटना नौ सेना में हुई है। साथी को मारने की एक घटना थल सेना में हुई है।
उन्होंने कहा, "ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए बेहतर तकनीकी उपाय किए जा रहे है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications