रांची में पेट्रोल पंप मालिक से 700,000 रुपये की लूट
पुलिस के अनुसार रांची के काटाटोली मोड़ के पास स्थित फ्रेंड्स आटोमोबाइल्स और एक पेट्रोल पंप के मालिक गौतम घोष लगभग 700,000 रुपये जमा करने बैंक जा रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात लुटेरे आए और बंदूक की नोक पर घोष से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
घटना के बाद घोष ने रांची के लोअर बाजार पुलिस थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications