दिवाली के बाद ब्याज दर बढ़ाएगा स्टेट बैंक
भट्ट ने कहा,"यदि कर्ज की मात्रा में भारी वृद्धि हुई, जो कि मेरा मानना है कि आर्थिक वृद्धि के रफ्तार पकड़ने से होगी ही, तो ब्याज दर बढ़ेगी।"
एक बैंकिंग सम्मेलन के दौरान भट्ट ने संवाददाताओं से कहा कि तरलता के प्रबंधन के अनुसार ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत से 100 प्रतिशत की वृद्धि होगी।
सहायक कंपनियों के एसबीआई में विलय के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि किसी बड़े विलय की योजना नहीं है।
उन्होंने कहा कि केवल एक बैंक का विलय हमारे साथ हुआ है और किसी अन्य बैंक के विलय का प्रस्ताव नहीं है।
उल्लेखनीय है कि एसबीआई बोर्ड ने पिछले महीने स्टेट बैंक ऑफ इन्दौर के स्वयं में विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications