मध्य प्रदेश विधानसभा में बाघों को लेकर कांग्रेस का हंगामा

प्रदेश में लगातार घटती बाघों की संख्या पर कांग्रेस विधायक चौधरी राकेश सिंह, डा़ गोविन्द सिंह और अजय सिंह ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना रखकर प्रस्ताव के माध्यम से चिन्ता जताई। उन्होंने बताया कि पन्ना राष्ट्रीय उद्यान में वर्ष 2004 में आठ से 12 बाघ होने की बात कही थी, परन्तु विभाग 34 बाघ होने की बात पर अड़ा रहा। वन्य प्राणी विशेषज्ञ रघु चूडावत ने 2008 में उजागर किया कि पन्ना में सिर्फ एक बाघ है और अब तो केन्द्रीय जांच कमेटी भी कह चुकी है कि पन्ना में एक भी बाघ नहीं है।

कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार वन्य प्राणियों को बचाने के मामले में गंभीर नहीं है। केन्द्र सरकार ने टाइगर स्ट्राइक टास्क फोर्स के गठन और संसाधनों के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है। इसके बावजूद बाघों को बचाने के प्रयास नहीं हो रहे है। शिकारियों को पकड़ने और उनकी रोकथाम करने में भी वन विभाग नाकाम रहा है।

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया और एक ऐसी जैकेट भी सदन में पहनी जिस पर बाघ का चित्र बना था और लिखा था 'मुझे बचाओ'। बाघों की घटती संख्या और सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए। नेता प्रतिपक्ष जमुना देवी ने आरोप लगाया कि सरकार बाघों को बचाने की बजाए अफसरों को बचाने में लगी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+