अहमदाबाद शराब हादसे के 32 पीड़ितों को अस्पताल से छुट्टी
राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "यहां के सिविल अस्पताल, शारदाबेन अस्पताल, एलजी अस्पताल और वीएस अस्पताल में अभी भी लगभग 90 मरीज चिकित्सकीय निगरानी में हैं। रविवार सुबह तक मृतकों की कुल संख्या 136 हो गई थी और उसके बाद से अभी तक किसी भी अस्पताल से किसी पीड़ित के मरने की खबर नहीं मिली है। लेकिन अभी इस बारे में निश्चित कुछ भी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि तमाम पीड़ितों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।"
अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद के निजी अस्पतालों को भी मानवता के आधार पर गरीब मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज करने के लिए कहा गया है। सरकारी व नगरपालिका के अस्पताल, जहां पीड़ित फिलहाल भर्ती हैं, अपने पूरे संसाधनों के साथ पीड़ितों के इलाज में जुटे हुए हैं।
इस बीच पुलिस सूत्रों ने कहा है कि अपराध शाखा के अधिकारी अवैध शराब के गोरखधंधे में लिप्त एक मुख्य आरोपी हरिशंकर कहार से सोमवार को लगातार तीसरे दिन पूछताछ करते रहे। लेकिन शराब हादसे का मुख्य सरगना विनोद डागरी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications