सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़
भोपाल, 13 जुलाई (आईएएनएस)। सावन का आज पहला सोमवार है और यही कारण है कि शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। हर तरफ हर हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर और प्रदेश की पवित्र नदियों के तट पर भक्तगणों का मेला लगा हुआ है।
सावन सोमवार का पहला दिन विशेष पूजा और आराधना के नाम रहा। सुबह से ही प्रदेश से निकलने वाली पवित्र नदियों नर्मदा, क्षिप्रा, बेतवा आदि पर स्नान करने वालों का मेला भरना शुरू हो गया था। शाम होते होते तक स्नान करने वालों का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने स्नान कर विशेष पूजा अर्चना करके सूर्य को अघ्र्य दिया।
वहीं दूसरी ओर तमाम देवालयों में हर हर महादेव की गूंज सुनाई देती रही। उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के मंदिर में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे भक्तों ने पूजा अर्चना कर अपने मंगलमय जीवन की कामना की। इसी तरह खजुराहो स्थित मतंगेश्वर मंदिर, ओरछा के राम राजा मंदिर सहित तमाम देवालयों में सावन के पहले सोमवार पर पूजा अर्चना का दौर चलता रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications