जहरीली शराब कांड को लेकर कांग्रेस ने किया विधानसभा से बहिर्गमन
जैसे ही प्रश्नकाल आरंभ हुआ, विपक्ष के नेता शक्तिसिंह गोहिल के नेतृत्व में कांग्रेस सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए। इससे पहले कांग्रेसी सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष अशोक भट्ट के कक्ष के बाहर धरना भी दिया।
गोहिल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "कांग्रेसी सदस्यों को प्रश्नकाल के दौरान जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले को उठाने नहीं दिया जा रहा है। इसलिए हमने विरोध जताने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications