उड़ीसा में मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी
मौसम विभाग के निदेशक सी.एस.साहू ने आईएएनएस को बताया,"बंगाल की खाड़ी का उत्तर पश्चिम क्षेत्र और पड़ोसी इलाकों में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके और बढ़ने की आशंका है।"
उन्होंने कहा कि इसके कारण पूरे उड़ीसा तट पर समुद्र में 65 किलोमीटर प्रतिघंटे से अधिक तेज रफ्तार की हवाएं चलेंगी। समुद्र की स्थिति इससे और बिगड़ेगी। इसलिए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के भीतर राज्य के अधिकांश स्थानों पर तूफानी वर्षा हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications