ममता के बयान के विरोध में छात्रों ने मचाया उत्पात
पुलिस के अनुसार करीब 300 छात्रों ने बाढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में रेल मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान स्टेशन पर पहुंची 506 डाउन पटना-बरौनी पैसेंजर रेलगाड़ी को छात्रों ने रोक दिया और पत्थरबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। छात्रों ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें कम से कम छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।
बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुजीत कुमार ने बताया कि छात्रों के उत्पात को देखते हुए दो घंटे तक पटना-मोकामा रेल मार्ग पर आवागमन ठप रहा। उन्होंने बताया कि इस मामले में 10 छात्रों को हिरासत में लिया गया है।
इधर, छात्रों का कहना है कि रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा रेलवे में स्थानीय लोगों को 50 प्रतिशत आरक्षण दे दिए जाने से बिहार के छात्रों के लिए रेलवे में नौकरी के अवसर कम हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications