पाकिस्तान में विस्फोट, 9 मरे (लीड-2)

इस्लामाबाद, 13 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब सूबे में सोमवार को हुए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम नौ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस और चिकित्सा अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विस्फोट लाहौर से करीब 250 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मियां चन्नू शहर के बाहरी हिस्से के एक गांव में हुआ था।

एक सरकारी अस्पताल में प्रशासनिक प्रमुख नईम सादिक ने बताया, "विस्फोट में नौ लोग मारे गए हैं और कम से कम 60 अन्य घायल हो गए हैं।" सबसे ज्यादा घायल नईम के ही अस्पताल में लाए गए हैं। हताहत होने वालों में अधिकांश बच्चे हैं।

कई घायलों की हालत नाजुक होने की वजह से सादिक ने मरने वालों की संख्या में वृद्धि की आशंका व्यक्त की है।

पुलिस के अनुसार विस्फोट एक ऐसे मकान में हुआ जहां बच्चों को कुरान की शिक्षा दी जा रही थी। कामरान खान नाम के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरंभिक रपटों में से पता चलता है कि विस्फोट मकान में रखे विस्फोटकों की वजह से हुआ।"

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उससे आठ फुट गहरा गड्ढा हो गया और आसपास के दो दर्जन से ज्यादा मकान ध्वस्त हो गए।

टेलीविजन फुटेज में बचावकर्मियों को मलबे से जीवित लोगों को तलाशते दिखाया गया है। प्रशासन का कहना है कि मलबे में और भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं।

बम निरोधक दस्तों को घटनास्थल से ग्रेनेड लांचर जैसी उपकरण हटाते देखा गया है। किसी भी गुट ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी तत्काल नहीं ली है।

पंजाब, पाकिस्तान का सबसे समृद्ध और घनी आबादी वाला सूबा है। हाल में कई आतंकवादी गुटों ने उसे निशाना बनाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+